Friday, February 11, 2022

वादा है की

 

सुर्खियाँ हो या झुर्रियाँ हों 

 नज़दीकियाँ या फिर दूरियाँ हों 

उलझने हों या अफ़साने हों 

खफा हों तुमसे या तुम्हारे दीवाने हों 

ज़िंदगी चाहे जो कहानी कहेगी 

वादा है की ये मोहब्बत ऐसे ही रहेगी 



बिताने को लम्हा मिले या उम्र मिले

सुकून रहे या शिकवे गिले

बुलंद बनूँ या भीड़ मे खो जाऊं

जागूं देर तक या अभी सो जाऊं

लेकिन मेरी कविता कहानी तेरी कहेगी 

वादा है की मोहब्बत ये ऐसी ही रहेगी 

Wednesday, February 19, 2020

Inspired by बुलाती है मगर जाने का नइ

नापो हर रास्ते आँखों से मगर 
हर सड़क पे फिसल जाने का नही
चले जाओ ख्वाबों को तलाशते हुए कही भी 
पर हर ख्वाब पे मचल जाने का नही 
सुन लो हर शिकवे को तवज्जो दो हर ज़ुबान को 
पर हर झूठ पे बहल जाने का नही  
बदल डालो हर ख्वाब को हक़ीकत मे मगर 
मगर नयी हक़ीक़त मे इंसान बदल जाने का नही 
रोशन करो राहें आहिस्ता आहिस्ता मगर 
इस जल्दबाज़ी मे जल जाने का नही 
जाने से पहले मिलने को एक बार तो ताकीद करना 
एक मौका दे देना मनाने को 
बिन बताए चुपके से निकल जाने का नही 
शराफ़त से बन  के रहो बर्फ शराब मे 

अकेले अकेले पिघल जाने का नही 

ज़रूरत

इश्क़ करता हूँ मै तुमसे
जो ये  बता सके उस कलाम की ज़रूरत है
पुरुष हूँ मै  पर  उन  इरादों का नही
जो ये बता सके उस नाम की ज़रूरत है
गुज़ार लूँ ज़िंदगी जितना वक़्त
दे जो इतना इफ़रात वक़्त बस उस काम की ज़रूरत है
और जो खाली बैठूं
तो सिर्फ़ तुम्हे सोच पाऊँ इतने आराम की ज़रूरत है
अकेला ना बैठूं कभी
सिर्फ़ तुम्हारे साथ गुज़रें इतनी शाम की ज़रूरत है
रहूं गुमनाम ता उम्र मै
जो जुड़े तो बस तुमसे जुड़ जाए उस नाम की ज़रूरत है 

Wednesday, January 29, 2020

संभलता बिखरता रहा हूँ मै

समेट के रखता हूँ खुद को तुमसे मिलने के इंतेज़ार मे
और मुलाक़ात के बाद हर बार बिखरता रहा हूँ मै

सयानों  ने कहा की मुलाक़ात  मे पर्देदारि रखना
इसीलिए रूबंद उठाने से झिझकता रहा हूँ मै

आज़ाब कभी  तुम्हारे कभी कभी मिलने का नही रहा
क्यूँ बीत जाता है इसलिए बस वक़्त से लड़ता रहा हूँ मै

बा सॅमयीन तब्दीली बहुत है मेरे मिज़ाज़ मे
कैसे बताऊं की तेरे ज़ायकों के हिसाब से बदलता रहा हूँ मै

ता उम्र का साथ ना मुयस्सीर का ख़याल बिखरने को काफ़ी था
बस कुछ चाँद रातें मिलोगे ये सोच के ही संभलता रहा हूँ मै

समेट के रखता हूँ खुद को तुमसे मिलने के इंतेज़ार मे
और मुलाक़ात के बाद हर बार बिखरता रहा हूँ मै

Wednesday, January 22, 2020

हम कौन ??

इन रिश्तों मे गहमा गहमी बनी रहती है
कभी गुनाह तुमपे साबित कभी गुनहगार हम निकले
समझा लेंगे ज़रूरत पड़ी जो वक़्त आने पे
इतने शातिर  तुम और इतने होशियार हम निकले
वक़्त के हिस्सों को बिना तुम्हे तकलीफ़ दिए ऐसे बाँट दिया है
इस कदर बेफ़िक्र तुम और खबरदार हम निकले
ज़रूरत पड़े ना मुझे तुम्हारी ना तुमको हमारी
कुछ इस कदर घर के दरवाज़ों से उस पार हम निकले
ना मुलाकात हो चेहरों की ना बातें हो आँखो की
कर के इस बात की ताकीद गली से हर बार हम निकले
कट जाए वक़्त दोनों का करके नज़रअंदाज़ गुनाह दोनो के
इतने बेपरवाह तुम और इतने समझदार हम निकले
इन रिश्तों मे गहमा गहमी बनी रहती है
कभी गुनाह तुमपे साबित कभी गुनहगार हम निकले


Wednesday, January 8, 2020

प्यार तो कर लो

किया नही तो कर लो
जी नही पाए तो मर लो
नही ध्यान दिया तो ज़ोर दो
जहा लगे वहाँ कोई निशान तो छोड़ दो
छोड़ो,  मत बड़ों का ऐतबार कर लो
एक ही मर्तबा सही प्यार तो कर लो

जाने दो डर की लोग क्या कहेंगे
इतना भी मत भरोसा करो बेवफ़ाई पर
कब तक सब सही करोगे
कोई तो ग़लती एक दो बार कर लो
इत्तेफ़ाक़न ना हो पाया हो तो जबारददस्ती ही सही
एक मर्तबा तो  प्यार कर लो

Tuesday, January 7, 2020

क्या ये है??

पिघले हम और भीगे कोई
     क्या ये है बादल हो जाना
ढूंढूं तुमको  भले मिलूं किसी से
      क्या ये है पागल हो जाना
हसने मे बहा दूं टीस के आंशु
      क्या ये है काबिल हो जाना
ना मिले तुम्हे कुछ ना मिले मुझे कुछ
   क्या ये है सब हासिल हो जाना

वादा है की

  सुर्खियाँ हो या झुर्रियाँ हों     नज़दीकियाँ या फिर दूरियाँ हों   उलझने हों या अफ़साने हों   खफा हों तुमसे या तुम्हारे ...