Tuesday, August 22, 2017

Sachin Ne kaha to maine likha

उस राह की तुझे तलाश है
मंज़िल जिसमे कही पास  है
उस रात से तू घबरा रहा
सन्नाटा जिसमे पसारता जा रहा
तू उस धुन्ध से लड़ने को तैयार है
जिसके उस तरफ सिर्फ़ प्यार है
साधने को सुबह धुन्ध और रात को
साथ अपनों का एक कारवाँ चाहिए
जी भर के उड़ने को एक और उड़ान
बस यन्हि एक आसमाँ चाहिए

Tuesday, August 8, 2017

मोहब्बत

     

कितनी बार की
कयि से की
कयी बार की
टूट के की
जितनी बार की
खामोशी से की
लफ़्ज़ों से की
नज़ाकत से की
तवज़्ज़ो से की
नफ़ासत सी की
इबादत से की
ख्वाबों मे की
मयखानों मे की
टूटे अरमानों के शमशनों मे की
नफ़रत हो गयी अबकी
जब एक से ही
मोहब्बत इतनी बार की 

Wednesday, July 26, 2017

Bola to tha

कोशिश कब से की
        पर कामयाब नही
आँखो से बोलता रहा
   मुह से निकली आवाज़ नही
अरसा हो गया पिछली बार मिले
  कहा उसे आख़िरी मुलाकात नही
की होती ज़रा हक़ से कोशिश
 तो होता आज फासला इतना परवाज़ नही
कोशिश तब जो की वो कामयाब नही

Tuesday, July 18, 2017

हर बात अधूरी रह गयी

कुछ रात पूरी बह गयी
हर बात अधूरी रह गयी
तुझे तकने मे ही बीत गया लम्हा
तुझे आँखो से ढकने मे ही बीत गया लम्हा
दिन भर का इंतेज़ार था
बस तू दो पल मे कहानी कह गयी
यूँ वो रात पूरी बह गयी
बस तेरी महक कस्तूरी रह गयी

Friday, July 14, 2017

Raaste

गुजर जाओ यहा से तो कभी लौट के भी आना है
   तुम्हारे पीछे चला आ रहा हूँ यह बताने के लिए
और तुम हो की डर से सिमाटते जा रहे हो
  खुद को मुझसे बचाने के लिए
फैली हुई है जो यहा की आबो हवा
उसी का दोष है तुम्हारा ऐसा समझना
तुम बस एक और को ना खो दो  
तुम्हारे पीछे चला आ रहा हूँ यह समझाने के लिए 

Wednesday, July 12, 2017

हम खो क्यूँ जाते हैं जब तुम मिल जाते हो

हम खो क्यूँ जाते हैं जब तुम मिल जाते हो
  रास्ते मे सुबहा दोपहर रात मे
मदहोश क्यूँ हो जाते हैं जब तुम घुल जाते हो
 होने वाली मेरी हर बात मे
रुक जाते हैं आँखे , अटक जाती हैं साँसे जब तुम ढल जाते हो
निकलने वाले मेरे हर जज़्बात मे
सलवटें पड़जाती हैं मेरे बाकी रिश्तों मे जब तुम चले आते हो
 बिन बताए मेरे हर ख़यालात मे
हम खो क्यूँ जाते हैं जब तुम मिल जाते हो
  रास्ते मे सुबहा दोपहर रात मे

वादा है की

  सुर्खियाँ हो या झुर्रियाँ हों     नज़दीकियाँ या फिर दूरियाँ हों   उलझने हों या अफ़साने हों   खफा हों तुमसे या तुम्हारे ...