Wednesday, July 12, 2017

हम खो क्यूँ जाते हैं जब तुम मिल जाते हो

हम खो क्यूँ जाते हैं जब तुम मिल जाते हो
  रास्ते मे सुबहा दोपहर रात मे
मदहोश क्यूँ हो जाते हैं जब तुम घुल जाते हो
 होने वाली मेरी हर बात मे
रुक जाते हैं आँखे , अटक जाती हैं साँसे जब तुम ढल जाते हो
निकलने वाले मेरे हर जज़्बात मे
सलवटें पड़जाती हैं मेरे बाकी रिश्तों मे जब तुम चले आते हो
 बिन बताए मेरे हर ख़यालात मे
हम खो क्यूँ जाते हैं जब तुम मिल जाते हो
  रास्ते मे सुबहा दोपहर रात मे

No comments:

वादा है की

  सुर्खियाँ हो या झुर्रियाँ हों     नज़दीकियाँ या फिर दूरियाँ हों   उलझने हों या अफ़साने हों   खफा हों तुमसे या तुम्हारे ...