पता नही बातें अच्छी लगती हैं या आवाज़ अच्छी लगती है तुम्हारी
हाँ ये पता है की मेरा बार बार कुछ पूछना तुम्हे अच्छा नही लगता
तुम बेपरवाह और आज़ाद थे और मै भी जाने देता हूँ
पहले से जो होता आया है एक बार और होने देता हूँ
जाने देता हूँ उन सवालों को जिनके शब्दों की गर्मी ने पिघलाई थी बर्फ हमारे बीच की
जाने देता हूँ उन जवाबों जो साथी - सांगी हैं मेरे सूनेपन के
जाने देता हूँ उन ख्वाहिशों को जो मुझे उकसाती है हर रोज़ तुमसे मिलने को
जाने देता हूँ उस दुनिया को जो छोटी सी थी लेकिन मेरी थी
अब नही उछालूँगा वो घिसे पिटे सवाल रोज़ रोज़
और ना ही लगाऊँगा तुम्हारे वक़्त मे सेंध कभी
जिन यादों के लिफाफो पे लिखा कोई पता नही
जायज़ यही की उनको खो जाने देता हूँ

No comments:
Post a Comment