जब से वो है आई इसकी जिंदगी में
कामचोर की गाली ये मैनेजर से खाने लगा है
जाता है जल्दी ऑफिस देर से घर आने लगा है
बाइक की पिछली सीट नही कभी खली
पेट्रोल ये पानी की तरह बहाने लगा है
वीकएंड पे इसे घर चाहिए खाली
क्यूंकि उनको घर ये लाने लगा है
घर और दोस्तों को लगाता नही फ़ोन फ़िर भी
मोबाइल बिल ४ डिजिट में आने लगा है
बियर मुर्गा छोड़ के आजकल
ये गोल गप्पे और सेव पूरी खाने लगा है
सचिन की सेंचुरी मिस होने का गम नही
कहानी घर घर की आजकल बताने लगा है
हफ्ते में एक दिन पानी देखने वाला
आजकल सुबह शाम नहाने लगा है
इमोसनली बैलेंस है लाइफ इसकी
बस बैंक बैलेंस गडबडाने लगा है
जब से वो है आई इसकी जिंदगी में
हमें भी किसी पे तरस आने लगा है
कॉपीराइट रमन शुक्ला :)
Collection of my few writing attempts, I use to write here what I feel around me.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
वादा है की
सुर्खियाँ हो या झुर्रियाँ हों नज़दीकियाँ या फिर दूरियाँ हों उलझने हों या अफ़साने हों खफा हों तुमसे या तुम्हारे ...
-
मेरे दिल में बसा कोई ख्वाब हँसा तो लगा की ये दिन ख़ास है मुस्कुरा के सुबह जो यूँ धरती पे आई जैसे सुहानी सी सौगात है जब जमीं पे पड़ी वो पानी ...
-
सुर्खियाँ हो या झुर्रियाँ हों नज़दीकियाँ या फिर दूरियाँ हों उलझने हों या अफ़साने हों खफा हों तुमसे या तुम्हारे ...
-
गुजर जाओ यहा से तो कभी लौट के भी आना है तुम्हारे पीछे चला आ रहा हूँ यह बताने के लिए और तुम हो की डर से सिमाटते जा रहे हो खुद को मुझ...
1 comment:
gud hai,bt emotional balance humesha bank balance khali karata hai aisa bhi nahi hai.
Post a Comment