कुछ कम सा है मेरे दिमाग़ मे
और कुछ कम सा है दिल मे भी मेरे
कुछ दिन भी कम हो गये हैं मेरे वक़्त मे
और कुछ मुस्कुराहटें भी कम हैं
कम हो गयी है कुछ चाय की प्यालियाँ
सुनने वालों ने बताया की कमी है शब्दों की मेरी कविताओं मे
ये जो तुम सब का सोच लेते हो अपने दिमाग़ से
और समेट लेते हो सब कुछ इस दिल मे
जो वक़्त शायद बिता सकता था तुम्हारे साथ
और हस सकता था कुछ लम्हे दिल खोल कर
वो लकड़ी की मेज पे ख़टकते चायके प्याले जो बिना तुम्हारे ठंडे हो गये
और वो जो कभी कह नही पाया तुम्हारे सामने
यही सब कम है मेरे पास , जो कम है वो बस तुम हो

No comments:
Post a Comment